Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*02 जुलाई 2022*

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – तृतीया दिन – 12:33 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – श्लेषा रात्रि शेष – 04:31 मि. तक उपरांत मघा।
योग – हर्षण दिन – 10:45 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की रात्रि – 01:12 मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का रात्रि – 04:31 मि. तक उपरांत मघा का है।
चंद्र राशि – कर्क रात्रि शेष – 04:31 मि. तक उपरांत सिंह।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – आर्द्रा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि.
10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:17 मि.।
सूर्यास्त – 06:51 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष

भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – 01:12 मि. से,यायी (मुद्दई) जय योग दिन – 12:33 मि. तक,शनि रिक्ता के संयोग से सिद्ध योग दिन – 12:33 से।

कल विशेष

वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत मध्याह्न व्यापिनी,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 01:51 मि. तक,यात्रा में वर्जित यमघंट योग पूरे दिन रात।

राशिफल

मेष राशि – आज आपके व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। सोच बदलने की जरूरत है।

वृष राशि – आज दिन की धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मिथुन राशि – आज सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवायेंगे।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह राशि – आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विधुत उपकरण खरीदने के योग है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते है।

कन्या राशि – आज नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।लाभ हो सकता है।

तुला राशि – आज समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

वृश्चिक राशि – आज छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जायेगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।

धनु राशि – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव हैं।

मकर राशि – आज संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुम्भ राशि – आज मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि – आज दिन ठीक नहीं है। चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ो की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-