Breaking News

दुखद हादसा :भारी बारिश से हुये लैंडस्लाइड में आर्मी के जवान दबे, 7 के शव बरामद, 50 से अधिक जवानों के अभी भी दबे होने की आशंका

@शब्द दूत ब्यूरो (30 जून 2022)

लैंडस्लाइड की चपेट में आकर 50 से अधिक जवान दब गये हैं। मणिपुर के नोनी तुपुल रेलवे स्टेशन के पास टेरिटोरियल आर्मी के 107 जवान कैंप में रहते हैं।

बीती देर रात लगातार हो रही है बारिश के कारण हुये लैंडस्लाइड की चपेट में ये कैंप आ गया। और कैंप के भीतर जवान मलवे में दब गये हैं। अभी तक सात जवानों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद किए हैं। हालांकि 13 जवान सुरक्षित निकाल लिये गये हैं। अभी भी जवानों तथा लैंडस्लाइड की चपेट में आये कुछ स्थानीय नागरिकों की संख्या लगभग 55 बताई गई है। सभी निकाले गए घायल जवानों को इलाज के लिए नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट लाया गया है।

खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में कुछ दिक्कत आ रही है। सेना के हेलीकॉप्टर भी भी रेस्क्यू आपरेशन के लिए पहुंचे हैं। साथ ही घायलों के लिए चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंची है।

उधर मौसम की तबाही को देखते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने आपात बैठक बुलाई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-