Breaking News

ब्रेकिंग :उद्धव ठाकरे का इस्तीफा देना तय, कैबिनेट बैठक के बाद कहा, ढाई साल तक साथ देने के लिए “थैंक्यू”

@शब्द दूत ब्यूरो (29 जून 2022)

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक में कहा कि ढाई साल में कोई गलती हुई हो तो माफ कर दें। उन्होंने कैबिनेट बैठक में अपने संबोधन के बाद जिस तरह से थैंक्यू कहा उससे अब यह साफ हो गया कि उद्धव जल्द ही इस्तीफा देंगे।

उधर महाराष्ट्र के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक के बाद यह भी कहा कि हमारे अपनों ने हमें धोखा दिया है। उन्होंने कैबिनेट के अपने साथियों से कहा कि ढाई साल तक सहयोग देने के लिए आप सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

उधर आज कैबिनेट बैठक में  औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने को मंजूरी दी। नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-