Breaking News

तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के नतीजे आज; संगरूर, रामपुर और आजमगढ़ पर टिकी निगाहें

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (26 जून, 2022)

राजधानी दिल्ली एवं तीन अन्य राज्यों की कुल सात विधानसभा सीटों और दो राज्यों की कुल तीन लोकसभा सीटों पर 23 जून को हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे से भारी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती होगी। इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत अन्य लोगों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है।

मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले डाक से प्राप्त मतों की गिनती शुरू होगी और इसके बाद ईवीएम खोला जाएगा। मतगणना के लिये सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गयी है।

त्रिपुरा में सर्वाधिक चार सीटे हैं जहां उपचुनाव में वोट डाले गये हैं। इन सीटों में अगरतला, जुबराजनगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिये यह चुनाव जीतना जरूरी है। वह राज्यसभा सदस्य हैं, जिन्होंने बिप्लव देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पिछले महीने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ तथा पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव हुआ था और इन सीटों पर भी 23 जून को वोट डाले गये थे। जिन अन्य राज्यों में विधानसभा के लिये उपचुनाव हुआ है उनमें राजधानी दिल्ली का राजिंदर नगर, झारखंड के रांची जिले का मांडर और आंध्र प्रदेश का आत्माकुरु सीट शामिल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-