Breaking News

आपत्तिजनक ट्वीट पर जबाब :नुपुर शर्मा व नवीन जिंदल के ट्वीट शरारती तत्वों के विचार हैं भारत सरकार के नहीं, भाजपा समर्थक हुये नाराज

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जून 2022)

भारत ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के ट्वीट को लेकर अपना बचाव करते हुए कहा कि ये ट्वीट भारत सरकार के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। कतर को भारत ने कहा कि ये विचार कुछ शरारती तत्वों के थे।

बहरहाल इस मुद्दे को लेकर विश्व के मुस्लिम देशों में चल रहे भारी विरोध के बाद भारत की ओर से से यह बयान जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा के दो नेताओं के ट्वीट से विश्व में भारत की छवि पर कुप्रभाव पड़ा है। हालांकि सत्तारूढ़ दल भाजपा ने ट्वीट करने वाले दोनों नेताओं को निलंबित कर दिया है। लेकिन भारत में पार्टी के समर्थक इस मुद्दे पर भाजपा की कार्रवाई से नाराज हैं और सोशल मीडिया पर पार्टी के समर्थक नुपुर शर्मा के समर्थन में आ गये हैं। पिछले आठ सालों में सत्ता में काबिज भाजपा को इस कार्रवाई के बाद अपने ही समर्थकों का विरोध झेलना पड़ रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-