Breaking News

काशीपुर :नगर निगम की ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल व साइकिल सवार को कुचला, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 जून 2022)

नगर निगम की अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने पालीटेक्निक के सामने एक मोटरसाइकिल और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहाँ लोगों की भीड़ लग गई। टक्कर से एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह नगर निगम की ट्रैक्टर ट्राली मानपुर रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने जा रही थी। पॉलिटेक्निक के सामने एक साईकिल सवार सलीम को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर एक बुलट मोटरसाइकिल को कुचल दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार विकास बुरी तरह घायल हो गया और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद वहाँ भीड़ लग गई लोगों ने घायल सवार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। समाचार लिखे जाने तक वहाँ लोगों की भीड़ लगी हुई है। ट्रैक्टर ट्राली चालक का नाम सुंदर बताया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-