Breaking News

उत्तरकाशी बस दुर्घटना: एसडीआरएफ ने अब तक 15 शव निकाले, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जून, 2022)

उत्तरकाशी जिले के डामटा के पास हुई बस दुर्घटना के बाद खाई से अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। इस दुर्घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ की ओर से 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से 28 तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस उत्तरकाशी जिले के डामटा के पास खाई में गिर गई। अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

वहीं घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, ”मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-