Breaking News

इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बनती: अखिलेश यादव

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (03 जून, 2022)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ देखी। इस दौरान उनके साथ फिल्म के अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी उनके साथ मौजूद थी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने कहा कि यूपी में यह फिल्म कर मुक्त की जाएगी। इस पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

अखिलेश यादव ने लिखा, “लोकभवन में सपा सरकार के बनाए ‘आधुनिक’ ऑडिटोरियम में भाजपा सरकार की कैबिनेट ‘ऐतिहासिक’ फ़िल्म देख रही है। वैसे फ़िल्म पीछे देखी जाए तो और भी अच्छी दिखती है और मुफ़्त के बजाय टिकट लेकर भी, क्योंकि इससे राज्य के राजस्व का नुक़सान नहीं होता।”

वहीं एक अन्य ट्वीट कर अखिलेश यादव ने कहा, “ऐतिहासिक फ़िल्म देखने के बाद कैबिनेट से आग्रह है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान हालत भी देखें। इतिहास के आटे से वर्तमान की रोटी नहीं बन सकती।”

बता दें कि योगी कैबिनेट के लिए ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन यूपी के लोक भवन में किया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर (देहात) के दौरे पर आ रहे हैं और तैयारियों का जायजा लेने के लिए कानपुर में रहने की वजह से योगी फिल्म देखने देर से पहुंचे थे।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी पत्नी सोनल और बेटे जय शाह के साथ दिल्ली में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। मूवी देखने के बाद उन्होंने पीरियड ड्रामा के कलाकारों और क्रू की जमकर तारीफ की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-