@शब्द दूत ब्यूरो (03 जून 2022)
चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है।
डाक मतपत्रों की कुल संख्या 1400 है। उसके बाद 61,595 मतों की गिनती होगी। यहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशी कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा से ललित मोहन भट्ट तथा हिमांशु गड़कोटी निर्दलीय हैं।
मतगणना के वन पंचायत सभागार में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे बंदोबस्त किये गये हैं। 12 टेबलों पर 92 कर्मचारी 13 राउंड तक वोटों की गिनती करेंगे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
