Breaking News

ब्रेकिंग :सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत हेड क्लर्क 26 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, बिल पास कराने को ठेकेदार से की थी मांग, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो(02 जून 2022)

सुल्तानपुर पट्टी। नगर पंचायत के हेड क्लर्क को सतर्कता विभाग ने 26 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तार हेड क्लर्क को विजिलेंस की टीम रूद्रपुर ले गई है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में ठेकेदार शमशाद अहमद विजिलेंस को सूचना दी कि हेड क्लर्क देवनाथ मिश्रा उससे बिल पास कराने की एवज में तीस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। विजिलेंस ने ठेकेदार की शिकायत का संज्ञान लेकर अपने स्तर पर जांच कराई तो मामला सही निकला। जिस पर हेड क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज  पुलिस अधीक्षक विजिलेंस कुमाऊं प्रह्लाद मीणा के निर्देश पर हल्द्वानी से आई विजिलेंस की टीम सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत पहुंची और क्लर्क देवनाथ मिश्रा को 26000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान टीम कई घंटों तक पंचायत कार्यालय में रही तथा आरोपी से पूछताछ  करती रही। बाद में अंत में देर शाम टीम ने आरोपी लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तार लिपिक को विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-