@शब्द दूत ब्यूरो (02 जून 2022)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब मनीष सिसौदिया की भी गिरफ्तारी होगी।
आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि कि उन्होंने कुछ माह पहले ही ये बताया था कि केंद्र आप नेताओं की गिरफ्तारी का साजिश रच रहा है। इसी साजिश के तहत स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सूत्रों से उनके पास जानकारी आयी है कि अब केंद्र सरकार दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया को भी गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि कि केंद्र आप के सारे विधायकों को ही गिरफतार कर ले। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने एजेंसियों को फर्जी केस तैयार करने को कहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
