@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (02 जून, 2022)
भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,712 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही नए केसों में 35.2 फीसदी उछाल आया है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से देशभर में पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि कोरोना से बचाव के लिए बीते 24 घंटे में 12,44,298 लोगों को वैक्सीन दी गई है, जिससे देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,93,70,51,104 पहुंच गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
