Breaking News

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में 64 प्रतिशत हुआ मतदान

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मई 2022)

चम्पावत विधानसभा में आज हुये उपचुनाव में 64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 96213 मतदाताओं में से 61, 576  ने अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस उपचुनाव में प्रमुख प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस की ओर से निर्मला गहतोड़ी चुनाव मैदान में हैं। सीएम धामी के चुनाव मैदान में होने की वजह से यहाँ मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। मतदान के दौरान दोपहर आई तेज अंधड़ से कुछ देर मतदान बाधित रहा हालांकि उसके बाद मतदान ने फिर जोर पकड़ा।

यहाँ कुल 151 पोलिंग बूथ थे जहाँ सुबह सात बजे से  मतदान शुरु हुआ। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा हालांकि कुछ जगहों में ईवीएम मशीनों की थोड़ी गड़बड़ी के मामले सामने आए। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-बनबसा के दस के अधिक मतदान केंद्रों का जायजा लिया और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। उधर कांग्रेस ने मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

मतगणना तीन जून को होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-