Breaking News

उत्तराखंड: गंगोत्री हाईवे पर टैंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, दो की मौत, तेरह घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (30 मई, 2022)

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कोपांग के पास रविवार देर रात तीर्थयात्रियों का एक टैपो ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो तीर्थयात्री की मौत हो गई और 13 यात्री घायल हो गए हैं। वाहन चालक सहित सभी 13 घायलों का उपचार जिला अस्पताल उत्तरकाशी में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री से रविवार देर रात 12.30 बजे गंगोत्री से हर्षिल की ओर आ रहा टैपो ट्रेवलर गंगोत्री धाम से हर्षिल की ओर आ रहा था। गंगोत्री धाम से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोपांग आइटीबीपी कैंप के निकट टैपो ट्रेवल अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

सूचना मिलने पर आइटीबीपी, पुलिस और सेना ने खोज-बचाव अभियान चलाया। खोज बचाव टीम ने घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। दुर्घटना में औरंगाबाद महाराष्ट्र की अलका बोटे और माधवन की मौत हुई है।

घायलों को आर्मी अस्पताल हर्षिल में पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। घायलों में से दो तीर्थयात्रियों स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-