Breaking News

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की छात्रा तेजस्विनी शर्मा को गौरा देवी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया राज्यपाल ने, कई अन्य छात्राएं भी हुई सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मई 2022)

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर कुलाधिपति व राज्यपाल ले (रिटा) गुरमीत सिंह ने पदक देकर सम्मानित किया।

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय में आयोजित द्वारा आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह में ये पदक दिये गये। 2019-20 व 2020-21 सत्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की बीए षष्टम सेमेस्टर की छात्रा तेजस्विनी शर्मा को गौरा देवी स्वर्ण पदक व कुलपति स्वर्ण पदक, एमए चतुर्थ सेमेस्टर (चित्रकला) को कुलपति स्वर्ण पदक, एमए चतुर्थ सेमेस्टर (हिन्दी) निहारिका सिंह को कलावती साहित्य पुरस्कार ट्रस्ट स्वर्ण पदक तथा बी.कॉम षष्टम सेमेस्टर की छात्रा कनिका अग्रवाल को कुलपति कांस्य पदक से नवाजा गया।

इनके अतिरिक्त अर्थशास्त्र में डॉ. रमा अरोरा, एसो. प्रो. अर्थशास्त्र के निर्देशन में शोध कार्य करने के उपरांत शोध उपाधि प्रदान की गयी। अर्थशास्त्र में पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाली छात्राओं में स्नेहा सिंह, मनप्रीत कौर, ऊषा व नीतू शामिल हैं। इन सभी छात्राओं को कुलाधिपति उत्तराखण्ड ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कुलपति कु.वि.वि. डॉ. एनके जोशी ने सम्मानित किया।

छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पं. गोविन्द बल्लभ पंत शिक्षा समिति काशीपुर की अध्यक्ष श्रीमती विमला गुड़िया, महाविद्यालय के अध्यक्ष/प्रबंधक डॉ. एसके शर्मा, प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी आदि ने बधाई दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, कई घायल, मेला बना मातम

🔊 Listen to this पहले दर्शन” की होड़ और अव्यवस्थित भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-