@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (23 मई, 2022)
विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अनिल बैजल के इस्तीफा देने के बाद सक्सेना की इस पद पर नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि बैजल ने पिछले सप्ताह निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था।
सेवानिवृत्त नौकरशाह बैजल ने नजीब जंग के इस्तीफे के बाद दिसंबर 2016 में दिल्ली के उप राज्यपाल का पद संभाला था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों को लेकर भी बैजल का नाम कई मौकों पर चर्चा में रहा था।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
