Breaking News

कुत्ते से केदारनाथ मंदिर में नंदी की पूजा करवाने वाले पर होगी कार्रवाई

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मई, 2022)

केदारनाथ मंदिर परिसर में एक यात्री के कुत्ते को घुमाने और भगवान नंदी की मूर्ति को स्पर्श कराने से जुड़े वायरल वीडियो पर मंदिर समिति ने केदारनाथ पुलिस चौकी में तहरीर सौंप दी है। इस मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि वायरल वीडियो पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होना बताते हुए बदरी-केदार टेम्पल कमिटी (बीकेटीसी) के सीईओ को कार्रवाई के लिए कहा। इस पर सीईओ की ओर से बुधवार को पुलिस चौकी में तहरीर दी गई।

तहरीर में कहा गया है कि वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा केदारनाथ मंदिर परिसर में किया गया काम अशोभनीय ही नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत करने वाला है। लिहाजा ऐसा करने वाले के प्रति उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

मजे की बात ये भी है कि मंदिर कर्मियों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति के बाद भी इसका संज्ञान नहीं लिया गया। तहरीर में दोषी पर कार्रवाई और अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कहा गया। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, ये भी सुनिश्चित कराया जाए। तहरीर देने की जानकारी बीकेटीसी के मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-