Breaking News

22 मई के बाद दिल्ली में होंगा सिर्फ एक नगर निगम, गिर सकती है कुछ कर्मचारियों पर गाज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो ,(19 मई, 2022)

दिल्ली नगर निगम के एकीकरण पर निकाय अधिकारियों ने कहा कि तीन नगर निगमों के विलय के बाद, लगभग 700 कर्मचारी ‘‘जरूरत से ज्यादा” हो जाएंगे और नयी प्रणाली के लिए उन्हें समायोजित करना एक चुनौती होगी।

अधिकारियों ने कहा कि 22 मई तक तीनों नगर निगमों को भंग कर दिया जाएगा, जिससे एकीकृत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए रास्ता खुल जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल 19 मई को समाप्त होगा, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल 22 मई को पूरा होगा।

केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी की, जिसमें कहा गया कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों का 22 मई को औपचारिक रूप से विलय किया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने कहा कि नगर निगमों के एकीकरण से पहले कर्मचारियों की सूची बनाने की कवायद चल रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-