Breaking News

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ‘निजी वजहों’ से दिया इस्तीफा

@नई दिल्‍ली शब्द दूत ब्यूरो (18 मई, 2022)

दिल्‍ली के उप-राज्‍यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजा है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैजल ने निजी कारणों से इस्‍तीफा दिया है। सेवानिवृत्‍त नौकरशाह बैजल ने नजीब जंग के इस्‍तीफे के बाद दिसंबर 2016 में दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल का पद संभाला था।

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों को लेकर भी बैजल का नाम कई मौकों पर चर्चा में रहा था। बैजल 1969 बैच के आईएएस अफसर थे, वे अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्‍व वाली सरकार में केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

कुछ मौकों पर आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से लिए गए फैसलों को उप राज्‍यपाल अनिल बैजल ने ‘वीटो’ कर दिया जिसे लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। आम आदमी पार्टी ने कुछ मौकों पर बैजल पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का भी आरोप भी लगाया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-