Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*16 मई 2022*
सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – पूर्णिमा दिन – 09:52 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – विशाखा दिन – 01:54 मि. तक उपरांत अनुराधा।
योग – वरीयान प्रातः – 06:43 मि. तक उपरांत परिघ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – दिन – 09:55 मि. से है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला दिन – 08:12 मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – वृष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:27 मि.।
सूर्यास्त – 06:41 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व -‌ बुद्ध पूर्णिमा ।

*आज विशेष -* *स्नान दान की पूर्णिमा,कूर्म जयंती,बुद्ध पूर्णिमा,बुद्ध जयंती,सौर ज्येष्ठ मास आरंभ,वैशाख यम नियम संयम समाप्ति,आज के दिन जलपूर्ण कलश,तिल,घी,स्वर्ण आदि का दान करना उत्तम होता है,मृत्युबाण दिन – 09:55 मि. से, सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 01:54 मि. से,यमघंट योग दिन – 01:54 मि. तक।*

*कल विशेष -* *ज्येष्ठ मास आरंभ,देवर्षि नारद जयंती,वीणा वादन,मृत्युबाण दिन – 10:53 मि. तक,ज्येष्ठ में भौम पूजा का अनुष्ठान प्रारंभ,ज्येष्ठ में आटे की ब्रह्मा जी की मूर्ति बनाकर पूजा करने से लाभ होता है।*

मेष राशि – आज किसी से भी वाद-विवाद करने से बचें।अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।निवेशादि सफल रहेगा।धनलाभ का योग है।

वृष राशि – आज दिन भर मन में उथल-पुथल मची रहेगी।पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी।शरीर में दर्द होने से मन व्यथित रहेगा।उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे।व्यय में वृद्धि होगी।तनाव तथा चिंता हावी होगी।किसी प्रकार का कोई जोखिम न उठाएं।

मिथुन राशि – आज व्यवसायिक मामले में यात्रा होगी।कार्य के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। निवेश सोच-समझ कर करें।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ संबंध अच्छा होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

सिंह राशि – आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

कन्या राशि – आज दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। कहीं से फंसा धन आज मिलने के आसार हैं।

तुला राशि – आज किसी भी प्रकार के विवाद से बचे। दिन उत्तम है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। मन प्रसन्न रखें।

वृश्चिक राशि – आज दिन उत्तम है। अपने कार्य को लेकर आप सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

धनु राशि – आज दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभव है।

मकर राशि – आज आप के हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

कुंभ राशि – आज कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते है। बातचीत से काम बन जायेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है । धनलाभ होगा।

मीन राशि – आज दिन ठीक है। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। दूरगामी सौदे सोच-विचार कर करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-