Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*14 मई 2022*
सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – त्रयोदशी दिन – 01:20 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – चित्रा दिन – 03:53 मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – सिद्धि दिन – 11:34 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – दिन – 07:58 मि. तक है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:28 मि.।
सूर्यास्त – 06:40 मि.।
व्रत – श्री नृसिंह जयंती।
पर्व -‌ श्री नृसिंह जयंती।

आज विशेष

श्री नृसिंह जयंती,सायं प्रदोषकाल में भगवान नृसिंह का अवतार,पश्चिम दिशा में बुधास्त,मृत्युबाण दिन – 07:58 मि. तक,शनि रिक्ता समायोग से सिद्धयोग – 01:20 मि. से,रवियोग – 03:53 मि. से।

कल विशेष

व्रत की पूर्णिमा,वृष संक्रांति,सूर्य का वृष राशि में प्रवेश दिन – 09:01 मि. पर,श्री छिन्नमस्तिका जयंती,रवियोग दिन – 03:03 मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – 11:45 मि. से रात्रि – 10:49 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज का दिन अनुकूल है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा।

वृष राशि – आज का दिन अनुकूल है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन राशि – आज का दिन मिला-जुला असर कारक होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध को दरकिनार करने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम आपका होगा।

कर्क राशि – आज का दिन अनुकूल नहीं है।किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।दवा आदि का लाभ नहीं मिलेगा।अपनों से विवाद संभव है।मान हानि की संभावना है।

सिंह राशि – आज का दिन लाभदायक है परन्तु क्रोध की अधिकता रहेगी । कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है।आपके क्रिया कलाप से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज किसी के बहकावे में आयें। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला राशि – आज सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु राशि – आज अपने स्वभाव को शांत बनाये रखें। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

मकर राशि – आज समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा, लाभ होगा।

कुंभ राशि – आज स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपके दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें। वाणी मधुर रहे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि – आज अपने अक्खड़ी व्यवहार में बदलाव लाएं अन्यथा सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-