Breaking News

दिल्ली में भीषण हादसा :आग में जलने से 16 की मौत, मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2022)

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार दोपहर  लगी आग में 16 लोगों की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। आग एक कंपनी की कई मंजिलों में लगी हुई है। पिछले साढ़े चार घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

काफी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर कई लोग आग से बचने के लिए इमारत से कूद गये हैं। आग इतनी भीषण है कि दमकल की 27 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। कई एंबुलेंस मौके पर हैं जो घायलों और झुलसे लोगों को अस्पताल ले जा रही हैं। पुलिस व प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर बचाव व राहत कार्यों में लगे हुये हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-