Breaking News

एमएनएस प्रमुख की अयोध्या यात्रा के विरोध में उतरे यूपी के बीजेपी सांसद

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (11 मई, 2022)

मराठी अस्मिता की बात कहने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने अब हिंदू का चोला पहन लिया है। राज ने अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए जाने का ऐलान किया है। लेकिन उनकी अयोध्‍या यात्रा को लेकर सियासत शुरू हो गई है।

यूपी के बीजेपी सांसद ब्रज भूषण सिंह ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध किया है। उनका कहना है कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयो से माफी नही मानेंगे तब तक उन्हें अयोध्या नही आने दिया जाएगा। ऐसे में सवाल यह है क्या राज ठाकरे माफी मांगेंगे ?

कभी सिर्फ मराठी हित की बात करने वाले राज ठाकरे अब हिंदू जननायक बनने की कोशिश में हैं। इसलिए पहले मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने का मुद्दा उठाया और अब पांच जून को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने वाले हैं लेकिन बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने ये कहकर राज ठाकरे के दौरे का विरोध कर दिया है कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से माफी नही मांगेगे तब तक उन्हें अयोध्या में घुसने नही देंगे।

राज ठाकरे ने इस मुद्दे पर अब तक चुप्पी साध रखी है और उनके नेता भी कुछ बोलने को तैयार नही हैं लेकिन एमएनएस प्रमुख के अयोध्या दौरे की तैयारी जोरों पर है। दरअसल राज की छवि उत्तर भारतीय विरोधी है और उनके लोग रेलवे की परीक्षा देने आए उत्तर भारतीय युवकों की पिटाई कर चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: गैस सप्लाई में कमी से काशीपुर के घरेलू उपभोक्ता परेशान, देखिए वीडियो गैस सर्विस प्रबंधक क्या कहते हैं?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-