Breaking News

भारतीय उच्चायोग ने कहा-श्रीलंकाई पीएम महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के भारत भागने की खबरें फर्जी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (11 मई, 2022)

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया में आयी उन खबरों को ‘‘फर्जी और बिल्कुल गलत” करार दिया, जिसमें श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के सदस्यों के भारत भाग जाने की अटकलें लगायी गई हैं। श्रीलंका में गंभीर आर्थिक संकट के चलते सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज होने के बीच महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा ‘‘उच्चायोग ने हाल में सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ हिस्सों में फैलायी जा रही अफवाहों का संज्ञान लिया है कि कुछ राजनीतिक व्यक्ति और उनके परिवार भारत भाग गए हैं।”

भारतीय उच्चायोग ने कहा, ‘‘ये फर्जी और बिल्कुल झूठी खबरें हैं, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। उच्चायोग इनका पुरजोर खंडन करता है।” महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद से उनके ठिकाने के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी खबरें आई हैं कि महिंदा राजपक्षे मंगलवार सुबह अपने कार्यालय-सह-आधिकारिक निवास ‘टेंपल ट्रीज’ से निकल गए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: गैस सप्लाई में कमी से काशीपुर के घरेलू उपभोक्ता परेशान, देखिए वीडियो गैस सर्विस प्रबंधक क्या कहते हैं?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-