*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*11 मई 2022*
सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – दशमी दिन – 03:26 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दिन – 03:57 मि. तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी।
योग – व्याघात दिन – 04:19 मि. तक उपरांत हर्षण।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की रात्रि – 03:09 मि. से।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह रात्रि – 10:03 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – कृत्तिका।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:29 मि.।
सूर्यास्त – 06:39 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व - कुछ नहीं।
आज विशेष
कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 09:47 मि. पर,रवियोग रात्रि – 09:47 मि. से,भद्रा पाताल की रात्रि – 03:09 मि. से।
कल विशेष
मोहिनी एकादशी व्रत सबका,यायि (मुद्दई) जययोग दिन – 03:13 मि. तक,रवियोग दिन – 04:23 मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – 03:13 मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लायें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख संभव है।
वृष राशि – आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।
मिथुन राशि – आज आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज रूप से होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि – आज कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।
सिंह राशि – आज अपने पराये में फर्क समझ में आ जायेगा। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
कन्या राशि – आज कम बोलें पर अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।
तुला राशि – आज सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही रहें, लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।
वृश्चिक राशि – आज नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
धनु राशि – आज दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे है। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी पर इष्टबल पर मजबूती रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मकर राशि – आज दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं।
कुंभ राशि – आज समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
मीन राशि – आज अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें और सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यय बढ़ेंगे।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal