Breaking News

भारतीय सीमा में घुस रहे ड्रग्स से लदे पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने उड़ाया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 मई, 2022)

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन में एक बैग था। जिसमें हेरोइन रखी गई थी। जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर में हेरोइन लेकर आ रहे पाकिस्तान के एक ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने देखते ही गोलियों से उड़ा दिया। बीएसएफ ने कहा कि उसने ड्रोन से हेरोइन के नौ पैकेट बरामद किए और सीमा पार से तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है।

बीएसएफ (पंजाब फ्रंटियर) ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘‘फ्रंटियर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन के माध्यम से तस्करी के एक और प्रयास को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से आ रहे इस ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी कर गिरा दिया। ड्रोन से एक बैग में नौ पैकेट बरामद किए गए, जिनमें हेरोइन (10.670 किलोग्राम) होने की आशंका है।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: गैस सप्लाई में कमी से काशीपुर के घरेलू उपभोक्ता परेशान, देखिए वीडियो गैस सर्विस प्रबंधक क्या कहते हैं?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-