@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 मई, 2022)
केंद्र सरकार ने दिल्ली विधानसभा के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें 11 साल बाद विधायकों की तनख्वाह में बढ़ोतरी करने की सिफारिश की गई थी। इससे पहले साल 2015 में दिल्ली सरकार ने केंद्र को तनख्वाह बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन वह मंजूर नहीं हुआ था। केंद्र के सुझाव पर दोबारा भेजे गए प्रस्ताव को अब मंजूरी मिल गई है।
दिल्ली के विधायकों को मूल वेतन के रूप में अब हर महीने 12 हजार की जगह 20 हजार रुपए मिलेंगे। विधायकों की तनख्वाह के अलावा अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हुई है। तनख्वाह और सभी भत्ते मिलाकर अब दिल्ली के विधायकों को हर महीने 90 हजार रुपए मिलेंगे, जो राशि अब तक 54 हजार रुपए थी। दिल्ली विधान सभा के अगले सत्र में वेतन बढ़ोतरी का बिल लाया जाएगा। इससे पहले साल 2011 में दिल्ली के विधायकों की तनख्वाह बढ़ाई गई थी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal