@शब्द दूत ब्यूरो (02 मई 2022)
पुलिस ने भाजपा विधायक को एक अधिकारी के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ओडिशा के देवगढ़ जिले का है। यहाँ खंड विकास अधिकारी कृष्ण चंद्र दलपति से मारपीट करने के आरोप में भाजपा विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ अकालू ढाल और कुमारमणि साहू को भी तिलीबनी बीडीओ कृष्णचंद्र दलपति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार को भालियागुड़ा गांव में हुई थी।
दलपति ने देवगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया है कि विधायक और उनके सहयोगियों ने बीडीओ कार्यालय के पास उन पर हमला किया था, क्योंकि किसी सरकारी काम में व्यस्त होने के कारण वह विधायक को वहां नहीं मिले थे। शिकायत के अनुसार, विधायक और उनके सहयोगियों द्वारा पीटने और लात मारने से बीडीओ के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal