Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*30 अप्रैल 2022*

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – वैशाख।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – अमावस्या रात्रि – 01:11 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – अश्विनी रात्रि – 07:48 मि. तक उपरांत भरणी।
योग – प्रीति दिन – 03:14 मि. तक उपरांत आयुष्मान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – अश्विनी का रात्रि – 06:48 मि. तक है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – मेष।
सूर्य नक्षत्र – भरणी।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:36 मि.।
सूर्यास्त – 06:32 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष

शनि अमावस्या (शनैश्चरी अमावस), स्नान,दान,श्राद्ध आदि की अमावस्या।*व

कल विशेष

महर्षि पाराशर जयंती,देव दामोदर परिवा,शुभ अशुभ तीन गुना फलदाई त्रिपुष्कर योग रात्रि – 02:09 मि.से,यायी जय योग रात्रि – 09:20 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज का दिन अच्छा है। व्यवसाय से संबंधित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। किसी श्रेष्ठ द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सांयकाल परिवारिक मनमुटाव एवं माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी।

वृष राशि – आज का दिन उत्तम रहेगा।आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा। सभी रुके हुए कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे।परिवार के साथ एवं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन ठीक नहीं है आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से समय ठीक होगा।

कर्क राशि – आज समाज एवं परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें। कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा।

सिंह राशि – आज उत्तम दिन में आपके अंदर धर्म एवं परोपकार की भावना अधिक रहेगी तथा धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे।आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।पुराने रूके हुए कार्य बनेंगे।

कन्या राशि – आज का दिन उत्तम है भाग्य साथ देगा। शारीरिक कष्ट से निजात मिलेगी। संतान पक्ष से लाभ संभव है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मिठास रखें काम बनेगा।

तुला राशि – आज का दिन अच्छा है।नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा,भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। खर्च की अधिकता रहेगी।संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि – आज दिन अनुकूल है विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी।शासन द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सायंकाल धार्मिकता में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज किसी श्रेष्ठ द्वारा लाभ की संभावना है। तंत्र-मंत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें हानिकारक हो सकती है। आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि – आज दिन ठीक है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए मित्र भी बनेंगे।

मीन राशि – आज सम्मान एवं संपत्ति में वृद्धि का योग है।परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा।नौकरी में गुप्त शत्रु द्वारा हानि एवं विवाद हो सकता है।आज विना विचार किए कोई कार्य न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पाकिस्तान की नापाक हरकत :भारत के 15 शहरों पर किया मिसाइल हमले की कोशिश , भारतीय सेना ने दिया करारा जबाब

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मई 2025) पाकिस्तान ने भारत के 15 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-