बूंदी(24 अप्रैल 2022) । युवा मामले एवं खेल व सूचना एवं सूचना एवं जनंसपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने कहा है कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्थाएं कर बच्चों का भविष्य मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित है। श्री चांदना रविवार को सलावलिया में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री चांदना ने कहा कि हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए एग्रीकल्चर कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, मेेडिकल कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय खोलकर उनकी नींव मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर जाति वर्ग के लिए आरक्षण की सुविधा मिल रही है, ऐसे में शिक्षा के जरिए ही इसका लाभ उठाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हिण्डोली-नैनवंा के किसानों की पीड़ा का समाधान करने के लिए 100 करोड़ की लागत के विद्युत संबंधी कार्य करवाए गए है, इन कार्यों के फलस्वरूप आज किसानों को फसल के लिए सर्दी के मौसम में भी दिन में बिजली मिल रही है। जल्द ही इस क्षेत्र में और कार्य करवाए जाकर किसानों को अधिक राहत दी जाएगी।
श्री चांदना ने कहा कि एक हजार करोड़ की चम्बल पेयजल परियोजना से क्षेत्रवासियों के पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान कर दिया गया है। परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा क्षेत्र में बेहतर उपचार की सुविधा के लिए मेडीकल कॉलेज बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर सरकारी सेवा में जाने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पिछडेपन को दूर करने के लिए संकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है। विकास कार्याे में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
खेल राज्यमंत्री ने इस दौरान सुवालिया के ग्रामीणों की मांग पर स्कूल क्रमोन्नत करने तथा क्षतिग्रस्त एनीकट की मरम्मत करवाने की घोषणा की। साथ ही खेल मैदान के समतलीकरण व मैदान से अतिक्रमण हटवाने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान राज्यमंत्री ने प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान भी किया। इससे पहले सूचना एवं जन संपर्क राज्यमंत्री ने सुवालिया गांव में दिवगंत बिहारी लाल गुर्जर के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधवाया।
ढांढूण (मोडसा) में क्रमोन्नत विद्यालय का किया उद्घाटन
युवा मामले एवं खले व सूचना एवं जनंसपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने ढांढूण गांव मंे राजकीय माध्यमिक विद्यालय से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री चांदना ने स्कूल में चार कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए 10 लाख रूपए तथा ग्रामीणों की मांग पर ढांढूण से गलिया कुआ तक पक्की सड़क बनाने की घोषणा की।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
