Breaking News

12 वीं पुण्य तिथि पर स्मरण :स्व गुड़िया एक कर्मयोगी के रूप में सदा याद रहेंगे, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल 2022)

काशीपुर।  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें एक कर्मयोगी की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके अद्भुत व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

सतपाल महाराज आज बाजपुर रोड स्थित एस0 सी0 गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया पूर्व सांसद  की 12 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास के लिए स्वर्गीय सत्येंद्र चंद गुड़िया का योगदान अभूतपूर्व रहा। उन्होंने कहा कि वह कर्म योगी के रूप में एक मिसाल थे। आज भी उनकी कमी हमें महसूस होती है। परंतु उनके सिद्धांतों को जीवित रखना प्रत्येक राजनीतिक एवं शिक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका रहेगी ।पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने भी स्व गुड़िया को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विकास में उनका योगदान सदैव याद रहेगा।

स्व गुड़िया की पुत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि आज का दिन वह दिन है जब पिता स्वर्गीय सत्येंद्र चंद गुड़िया जी हमें छोड़कर आत्मा के अनंत रूप में विलीन हो गए थे। बावजूद इसके हम उनकी पुण्यतिथि को शोक दिवस के रूप में नहीं बल्कि हर वर्ष विकास के नए संकल्पों के रूप में मनाते हैं और श्री गुड़िया भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं। परंतु उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी हमें नई ऊर्जा और ताकत प्रदान करते हैं। वह हमेशा ही हम सब के दिलों में जीवित हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर ही चलकर समाज में स्वर्गीय गुड़िया जी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाएं।

इससे पूर्व आज सुबह पूर्व सांसद स्व सत्येंद्र चंद्र गुड़िया  की धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया पुत्री डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं डॉक्टर नीरज आत्रेय तथा समस्त परिवार द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग एवं पर्यटन व पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज द्वारा सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड लॉ कालेज में विधि परिषद के आभासी न्यायालय का उद्घाटन किया गया।

स्व गुड़िया को पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, द्वारा उनकी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर नीरज आत्रेय द्वारा शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा ,प्रियंका शर्मा ,अशोक शर्मा, डॉ० दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ० नीरज आत्रेय, सुशील गुड़िया ,विमल गुड़िया, निशीथ गुड़िया, संतोष गुड़िया, कल्पना गुड़िया, मंजू गुड़िया, विकल्प गुड़िया, संकल्प गुड़िया ,नूपुर गुड़िया, हर्षित शर्मा, प्रिया शर्मा यथार्थ आत्रेय, नूपुर गुड़िया सत्यार्थ आत्रेय, अंकित, प्रत्यूष गुड़िया, एनसी बाबा, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ,मनोज जोशी एडवोकेट ,जय सिंह गौतम, कैलाश सहगल ,आर सी त्रिपाठी, सुरेश चंद जोशी, संजय चतुर्वेदी ,सरित चतुर्वेदी ,डॉ कीर्ति पंत ,शरीफ भारती, डॉक्टर केवल कुमार ,डॉ आरएन सिंह आशु टंडन, डॉ निमिषा अग्रवाल, मयंक शर्मा ,पवन बक्शी ,मनीष अग्रवाल,प्रमोद तोमर, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज कौशिक, शुभम अग्रवाल निधि अग्रवाल  प्रदीप चौहान, लता शर्मा, चेतन अरोरा, लक्ष्मी गर्ग, डॉक्टर संजीव गुप्ता अनीस अंसारी, विकास अग्रवाल, दिव्या चतुर्वेदी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-