Breaking News

ब्रेकिंग :काशीपुर में छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

काशीपुर ।छत की मुंडेर पर बैठे युवक का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया।  सिर में चोट लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

मौहल्ला कटोराताल भुल्लनशाह के नजदीक आज देर शाम हुए इस हादसे से हर कोई सन्न रह गया। जानकारी के अनुसार फईम पुत्र छिद्दा आज सायं करीब  आठ बजे काम पर से घर आया था। युवक की माँ ने हाथ पैर धोकर खाना खाने के लिए कहा। इसी बीच युवक के मोबाइल पर काल आ गई। काल सुनने के लिए फईम छत पर चला गया और छत की मुंडेर पर बैठकर बात करने लगा। बात करने के बाद वह मुंडेर पर बैठा था कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अपनी छत से पड़ोस की छत पर गिर गया।

युवक के सिर पर गंभीर चोट आई परिजन घायल युवक को तत्काल चिकित्सालय ले गये। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था।

विज्ञापन
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :रामनगर रोड के लिए 17.51 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा,  महापौर दीपक बाली ने प्रेस वार्ता में गिनाईं योजनाएं, चैती मेला, शौचालय, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और मिड-डे मील किचन पर भी दी बड़ी अपडेट, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर।  महापौर दीपक बाली ने  …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-