@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2022)
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही विद्युत कटौती को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी नाराजगी जताई है।
ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अस्थाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से सख्त नाराजगी व्यक्त की है। सीएम धामी ने बिजली संकट पर विभाग के बैकअप प्लान को लेकर भी सख्त लहजा अपनाते हुए 24 घंटे के अंदर सॉल्यूशन के साथ आने को अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उधर मुख्य सचिव ने भी अधिकारियों को कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रखें ताकि जनता को दिक्कत न हो।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में अनेक जगहों पर लंबे समय तक विद्युत कटौती से नागरिक परेशान हैं। यही नहीं विपक्ष भी ऊर्जा संकट को लेकर सरकार पर हमलावर है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal