Breaking News

पेयजल संकट: सीएम धामी की ने कहा गर्मियों में न हो पानी की कमी, प्रत्येक जिले को दो टैंकर मुहैया कराने के आदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल, 2022)

गर्मियों में पानी का संकट न हो, इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को दो टूक निर्देश दिए। कहा कि गर्मियों में ही असल चुनौती है। इससे निपटने को सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए जाएं। सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि गर्मियों में प्रदेश के किसी भी जिले में पेयजल की कमी न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए उपलब्ध साधनों के साथ ही शीघ्र ही प्रत्येक जनपद को दो-दो वाटर टेंकर उपलब्ध कराये जाएं। गर्मियों में पेयजल समस्या का समाधान एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाई जाए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग की दिशा में कार्य किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिस भी विभाग द्वारा वृक्षारोपण करवाया जाता है, उन वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्द्धन की पूरी जिम्मेदारी भी संबधित विभागों की होगी। इसी तरह नलकूप एवं हैण्डपम्प जिस भी विभाग या संस्था द्वारा लगाये जा रहे हैं, उनके मेंटिनेंस के लिए उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-