Breaking News

उत्तराखंड: बिजली संकट पर यशपाल आर्य ने सीएम धामी को घेरा, कहा- 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था सरकार ने

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल, 2022)

उत्तराखंड में जारी बिजली संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। आर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता के 24 घंटे बिजली देने का वादा पूरी तरह से फेल साबित हो गया है।

यशपाल आर्य ने कहा कि परीक्षाओं के दौरान बिजली कटौती से छात्र से परेशान हैं। तो किसानों को भी बिजली की कमी के कारण खेतीबाड़ी में समस्या आ रही है। उद्योगों पर बिजली कमी होने से उद्योग जगत भी प्रभावित है।

सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई भी बढ़ने लगी है। आर्य ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के वक्त बहुत बड़े-बड़े वायदे किए थे। कहा था कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार घटाएंगे। लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। उल्टे भाजपा ने दोबारा सत्ता में आते ही आम जनता का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। बिजली के दाम में बढ़ोतरी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिजली के दाम तो बढ़ाए ही है साथ ही भीषण गर्मी में घंटों-घंटों की कटौती भी शुरू कर दी है। जनता जानना चाहती है कि आखिर बिजली की किल्लत से कब मुक्ति मिलेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-