Breaking News

चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा, धामी के लिए सीट की खाली

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अप्रैल, 2022)

चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ दी है। गुरुवार को विधायक गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक गहतोड़ी ने कहा कि चंपावत के विकास के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

इस्तीफा सौंपने के बाद गहतोड़ी ने कहा ‘मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, बस पांच साल तक धामी रहे।’ कहा कि क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया है लेकिन, अब सीएम धामी के कदम पड़ेंगे तो क्षेत्र का विकास संभव हो पाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि गहतोड़ी की आगे क्या भूमिका रहेगी इस पर संगठन विचार कर रहा।

कौशिक ने कहा कि राज्य के विकास के लिए विधायक गहतोड़ी ने बड़ा योगदान दिया है। आपको बता दें कि धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे। सीएम धामी के लिए करीब एक दर्जन विधायक छोड़ने के लिए तैयार थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार आदि मौजूद रहे।

सीएम धामी का चंपावत से चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। ऐसे में कांग्रेस पर सीएम धामी के खिलाफ दमदार प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने का भी दबाव होगा। हालांकि उनके पास इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला सजवाण जैसे विकल्प मौजूद हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-