Breaking News

केबल कार हादसा: दो की मौत, अब भी फंसे हुए हैं 48 लोग, एयरफोर्स बचाव कार्य में जुटी

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अप्रैल, 2022)

झारखंड के देवघर में त्रिकूट पहाड़ियों पर रविवार को रोपवे की कई ट्रॉलियां आपस में टकरा गई थीं, इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो चुकी है, और कल के हादसे के बाद भी सोमवार की दोपहर तक 12 केबिनों में कम से कम 48 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। दो लोगों की मौत की ख़बर की पुष्टि डिप्टी कमिश्नर ने की है। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप केबल कारों की टक्कर हुई। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। एयरफोर्स का चॉपर सुबह से बचाव कार्य के लिए पहुंचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा होने के बाद रोपवे मैनेजर और दूसरे कर्मचारी मौके से भाग गए थे।

हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद केबल कार से कूदने की कोशिश में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को बचाव अभियान के लिए मौके पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में एनडीआरएफ की मदद कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-