@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल, 2022)
अब थीम के आधार पर कारोबार के साथ समाज को एक अनोखा संदेश भी दिया जा रहा है। हम बात कर रह रहे हैं कोलकाता के एक अनोखी थीम पर आधारित ऐसे ही कैफे की, जहां से दुनिया में एक सकारात्मक सोच का जबरदस्त संदेश दिया जा रहा है। कोलकाता में एचआईवी पॉजिटिव लोगों के लिए आशा की नई किरण दिखाता यह कैफे एशिया का पहला ऐसा कैफे है, जिसका संचालन एचआईवी पॉजिटिव लोग कर रहे हैं।
एचआईवी को लेकर समाज में फैली रूढ़िवादी सोच पर आधुनिक समय का असर पड़ता नजर आ रहा है। इसका अंदाजा कोलकाता के इस कैफे को देखकर लगाया जा सकता है। इस कैफे में सिर्फ एचआईवी से पीड़ित लोग ही काम करते हैं। बता दें कि एचआईवी पॉजिटिव कर्मचारियों द्वारा संचालित होने वाला यह एशिया का पहला कैफे है।
ज़ाहिर तौर पर ये कैफे वहां काम करने वाले लोगों को जीवनयापन करने की आशा और अवसर दे रहा है। कोलकाता का यह ‘कैफे पॉजिटिव’ एचआईवी पॉजिटिव कर्मचारियों के जीवन में कुछ बदलाव लाने में एक मिसाल कायम कर रहा है। इस कैफे की टैगलाइन ‘सीमाओं से परे कॉफी’ रखी गई है। इसका उद्देश्य एचआईवी पॉजिटिव लोगों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal