आज का पंचांग एवं राशिफल

*07 अप्रैल 2022*
सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – नल (राक्षस)।
मास – चैत्र।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – षष्ठी सायं – 06:28 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि – 08:56 मि. तक उपरांत आर्द्रा।
योग – सौभाग्य दिन – 08:14 मि. तक उपरांत शोभन।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष दिन – 07:38 मि. तक उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – रेवती ।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:51 मि.
सूर्यास्त – 06:17 मि.।
व्रत – नवरात्रि।
पर्व – नवरात्रि।
आज विशेष
कात्यायनी देवी पूजन,श्री स्कन्द षष्ठी,स्कन्द जी का दमन (दौना) से पूजन,श्री सूर्य षष्ठी व्रत,रवियोग रात्रि – 08:55 मि. तक।
कल विशेष
कालरात्रि देवी पूजन,महानिशा पूजा मध्य रात्रि व्यापिनी,श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा रात्रि – 08:29 मि. से,सूर्य नारायण की दमनक (दौना) से पूजन,जैनियों का ओली प्रारंभ,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 08:34 मि. से,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 11:33 मि. से।
राशिफल
मेष राशि – आज का दिन उत्तम है आज आप सबके के प्रिय रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। किसी श्रेष्ठ द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सांयकाल परिवारिक मनमुटाव एवं माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी।
वृष राशि – आज दिन का मिला जुला असर रहेगा।आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ एवं जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन राशि – आज का दिन अनुकूल नहीं है आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से समय ठीक होगा।
कर्क राशि – आज परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें। कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा।
सिंह राशि – आज आपके अंदर धर्म एवं परोपकार की भावना अधिक रहेगी तथा धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे।आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।पुराने रूके हुए कार्य बनेंगे।
कन्या राशि – आज का दिन अनुकूल है भाग्य साथ देगा। शारीरिक कष्ट से निजात मिलेगी। संतान पक्ष से लाभ संभव है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मिठास रखें काम बनेगा।
तुला राशि – आज विद्यार्थीयों के लिए दिन अनुकूल है।नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरू के प्रति निष्ठा,भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा।
वृश्चिक राशि – आज खर्च की अधिकता रहेगी।संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा।
धनु राशि – आज दिन अनुकूल है विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी।शासन द्वारा सम्मान प्राप्ति संभव है।सायंकाल धार्मिकता में वृद्धि होगी।
मकर राशि – आज किसी श्रेष्ठ द्वारा लाभ की संभावना है। तंत्र-मंत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें हानिकारक हो सकती है। आपका मन शान्त और प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि – आज आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए मित्र भी बनेंगे।
मीन राशि – आज संपत्ति में वृद्धि का योग है।परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा।नौकरी में गुप्त शत्रु द्वारा हानि एवं विवाद हो सकता है।आज विना विचार किए कोई कार्य न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871