Breaking News

बुजुर्ग महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम लिखी, जानिए क्या है वजह

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अप्रैल, 2022)

देहरादून की एक 78 साल की महिला ने अपनी सारी संपत्ति राहुल गांधी के नाम कर दी है। इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है।

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की बुरी तरह हार हुई है. इसके बाद पार्टी आपसी तनातनी का सामना कर रही है। इस बीच महिला ने राहुल गांधी और उनके विचारों को देश के लिए जरूरी बताया है।

देहरादून निवासी 78 वर्षीय महिला पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी सारी प्रॉपर्टी का मालिक राहुल गांधी को बना दिया है। उन्होंने मालिकाना हक राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।

महिला का कहना है कि वह राहुल गांधी के विचारों से काफी प्रभावित हैं इसलिए वो अपनी सम्पति को राहुल गांधी के नाम कर रही हैं। महिला की संपत्ति में 50 लाख की चल-अचल संपत्ति और 10 तोला सोना भी शामिल है।

महिला ने राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके आवास पर जाकर सौंप दिया है। महिला ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हों, चाहे राजीव गांधी हों. उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-