Breaking News

आकाश में अनोखा खगोलीय नजारा, आसमान को चीरते निकली रोशनी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल, 2022)

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में शनिवार रात को अनोखा खगोलीय नजारा देखने को मिला, जब रात में आसमान को रॉकेट की तरह चीरती हुए एक चमकीला खगोलीय पिंड आगे बढ़ता दिखाई दिया। महाराष्ट्र के नागपुर और मध्य प्रदेश के झाबुआ, बड़वानी जैसे जिलों में लोगों ने इस आकाशीय नजारे को देखा और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा हुए हैं।

इस घटना के पीछे यह भी कहा जा रहा है कि ये उल्कापिंड हो सकते हैं। उल्का पिंड चमकदार रोशनी की चमकदार धारियों की तरह होते हैं जो रात के आसमान में दिखाई देते हैं। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कई जिलों झाबुआ, बड़वानी, आगर-मालवा में आसमान में कुछ खगोलीय रोशनी दिखी है, ये उल्कापिंड है या कुछ और अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

अक्सर ‘शूटिंग स्टार’ कहे जाने वाले उल्काएं चट्टानी वस्तुएं होती हैं, जो पृथ्वी के वायुमंडल में जबरदस्त गति से प्रवेश करती हैं। जैसे ही पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर अपने चक्कर में अंतरिक्ष में धूल भरे क्षेत्र से गुजरती है, छोटी चट्टानी वस्तुएं बड़ी गति से वायुमंडल में प्रवेश करती हैं। इसकी गति 30 से 60 किलोमीटर प्रति सेकेंड के बीच रहती है। उस दौरान ये  प्रकाश की धारियां उत्पन्न करती हैं जिन्हें उल्का बौछार कहा जाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-