@शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2022)
आन लाइन न्यूज पोर्टल चलाने वाला संपादक एक मुठभेड़ में मारा गया। दरअसल श्रीनगर में बीती अर्द्ध रात्री में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया। मरने वालों में एक आतंकी पहले आन लाइन न्यूज पोर्टल चलाता था। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बीती रात लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को रात सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। आज पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक रईस अहमद भट पहले पत्रकारिता करता था और अनंतनाग में ‘वैली न्यूज सर्विस’ से एक ऑनलाइन पोर्टल चलाता था।
रईस अहमद भट के खिलाफ आतंकी घटनाओं से जुड़े दो मामलों में रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने रईस का प्रेस पहचान पत्र जारी किया है। जबकि मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान हिलाल आह राहा के रूप में हुई है, जो बिजबेहरा का रहने वाला था। वह ‘सी’ कैटेगरी का आतंकी था।
रईस पिछले साल अगस्त में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था और अब एनकाउंटर में मारा गया है। इसी महीने कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 9 एनकाउंटर में 13 आतंकी को मार गिराया है और 2 आतंकियों को जिंदा पकड़ा है।इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े दो सक्रिय आतंकियों को पकड़ा गया था। ऑपरेशन को बडगाम पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स ऑपरेशन (आरआर) की 62वीं बटालियन ने अंजाम दिया। शोपियां इलाके से पकड़े गए इन दो आतंकियों की पहचान वसीम अहमद गनई और इकबाल अशरफ शेख के रूप में हुई है, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद, एक चीनी पिस्तौल, दो पिस्टल मैगजीन, 12 पिस्टल राउंड, 32 एके -47 राउंड जब्त किए गए थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal