Breaking News

उत्तराखंड: आठ वर्षीय बच्ची दिव्यांशी भट्ट ने चुना अपना कैरियर इस क्षेत्र में

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2022)

उत्तराखंड निवासी आठ वर्षीय बच्ची दिव्यांशी भट्ट ने इस छोटी सी उम्र में अपने सपनों को उड़ान देने के लिये व्लॉगर बनने की दिशा में कदम उठाया है। दिव्यांशी भट्ट नैनीताल जनपद के मोटाहल्दू में रहती है।

दिव्यांशी भट्ट ने हालांकि अभी व्लागर कैरियर की शुरुआत ही की है। लेकिन जिस तरह से शुरू में वह अपने व्लॉग में अपनी साधारण और आम भाषा में गांव की जिंदगी और उसके वातावरण तथा रोजमर्रा के कामकाज को केंद्र में रखकर लोगों से बात करने की कोशिश कर रही है।

अपने परिवार के सदस्यों मसलन अपनी आमा (दादी) और अन्य लोगों की गतिविधियों को भी लोगों को दिखाने का प्रयास करती है, ताकि लोग सीधे ग्रामीण परिवेश से जुड़ें।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-