Breaking News

नागालैंड की विधानसभा ने रचा नया इतिहास, जानिये कैसे?

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च 2022)

नागालैंड की विधानसभा ने पूरे देश में इतिहास रच दिया है। दरअसल नागालैंड असेंबली देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गई है। इस विधानसभा को पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया गया है। यहां पर राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन नेवा (NeVA) के कार्यक्रम को लागू कर दिया गया है।

इस विधानसभा के पेपरलेस हो जाने से नागालैंड विधानसभा सचिवालय में चल रहे बजट सत्र के बीच 60 सदस्यों की विधानसभा में प्रत्येक टेबल पर एक टैबलेट अटैच कर दिया गया है। अब सदस्यों को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिये इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। यह पहल कागज रहित प्रक्रिया को प्रोत्साहित करती है।

नेवा एनआईसी क्लाउड, मेघराज पर तैनात एक कार्य-प्रवाह प्रणाली है जो सदन के अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने और सदन के विधायी कार्य को पेपरलेस तरीके से संचालित करने में मदद करती है।

इस परियोजना का उद्देश्य देश की सभी विधानसभाओं को एक मंच पर लाना है, जिससे कई अनुप्रयोगों की जटिलता के बिना एक विशाल डेटा डिपॉजिटरी का निर्माण किया जा सके। पेपरलेस असेंबली या ई-असेंबली एक ऐसा प्लान है जिसमें असेंबली के काम को सुविधाजनक बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साधनों का उपयोग शामिल है। यह संपूर्ण कानून बनाने की प्रक्रिया के स्वचालन, निर्णयों और दस्तावेजों की ट्रैकिंग, सूचनाओं के आदान-प्रदान को सक्षम बनाता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-