Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

आज का पंचांग एवं राशिफल

आचार्य धीरज याज्ञिक

20 मार्च 2022

सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – बसंत।
तिथि – द्वितीया दिन – 11:10
मि. तक उपरांत तृतीया।
नक्षत्र – चित्रा रात्रि – 11:54 मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – ध्रुव रात्रि – 07:51 मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की रात्रि – 10:25 मि से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या दिन – 12:13 मि. तक उपरांत तुला।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद ।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:31 मि. से 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:05 मि.।
सूर्यास्त – 06:03 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

भद्रा पाताल की रात्रि – 10:25 मि. से,शुभ अशुभ दुगुना कारक द्विपुष्कर योग दिन – 11:10 मि.तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग रात्रि – 11:54 मि. से।*

कल विशेष

संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत चंद्रोदय रात्रि – 09:23 मि. पर,भद्रा पाताल की दिन – 09:39 मि.तक, प्राचीन मतानुसार छत्रपति शिवाजी जयंती,यायि मुद्दई जयद् योग दिन – 09:39 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज आपकी पदोन्नति का संयोग दिखाई दे रहा है परन्तु संयम बरतें क्योंकि वरिष्ठ जनों से कुछ विवाद की संभावना है।परिवार का कोई सदस्य आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। दिन मिला जुला रहेगा।

वृष राशि : आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।दिन की शुरुआत में कुछ कठिनाई रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि आज स्वास्थ्य में सुधार संभव है।आमदनी के नए मौके लाभदायक रहेंगे।आज प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।घर में अतिथियों का आगमन एवं सामाजिक मेल-मिलाप में व्यस्त रहेंगे।व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क राशि – आज दुश्मनों से सावधान एवं सुरक्षित रहें। अनावश्यक रूप से किसी से उलझे न।जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है।

सिंह राशि – आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

कन्या राशि – आज के दिन आपको सुख-समृद्धि,कार्यक्षेत्र में उन्नति,सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है।आपके कर्म आपके सम्मान व आपके नाम पर असर डाल सकतें हैं।

तुला राशि – आज भाग्य आपके साथ है।लंबे समय से रुके कार्य बन सकता है।आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि – आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु राशि – आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर राशि – आज आपके आय में नए स्रोत बनेंगे एवं लाभ होगा। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यालय में तनाव से आपकी सेहत खराब हो सकती है।आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

कुम्भ राशि – आज अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद करें बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और परिवार के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

मीन राशि – आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे जो आपसे मदद की गुहार करेंगे।वैवाहिक जीवन से आपको खुशी मिलेगी।आज का दिन सामान्य फलकारक है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-