Breaking News

दुखद :गौला बैराज में डूब रहे व्यक्ति को बचाने गये काशीपुर निवासी चौकी इंचार्ज की डूबने से मौत, काठगोदाम में थे तैनात

@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च 2022)

काठगोदाम। गौला बैराज में डूब रहे एक व्यक्ति को बचाते हुए चौकी इंचार्ज ने अपनी जान गंवा दी। चौकी इंचार्ज की असमय मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक आज शाम लगभग पांच बजे थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक को सूचना मिली कि  एस आई अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम बैराज में ड्यूटी एवम बचाव कार्य के दौरान डूब गए है।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहाँ तैनात ड्यूटी कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गड़िया ने बताया गया कि वह बैराज में सुरक्षा ड्यूटी कर रहा था। सायं  पौने पांच बजे सब इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह, कांस्टेबल संजय साहनी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, के साथ मौके पर आए थे। इस बीच वह लोग जो बैराज में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को बाहर भेज रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक कोरंगा पुत्र कुंवर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुलर थाना कपकोट जिला बागेश्वर , हाल संविदा कर्मी शीशमहल काठगोदाम बैराज में नहाने के दौरान डूबने लगा, उसे बचाने के लिए  कांस्टेबल प्रताप गड़िया बैराज में कूद पड़े साथ में , जिसके एस आई अमरपाल सिंह भी बैराज में कूद पड़े। दोनो ने दीपक कोरंगा को तो बचा लिया लेकिन इसी बीच अमरपाल सिंह बैराज के भंवर में फंसकर डूबने लगे। जब तक उन्हें बचाया जाता वह बैराज के चैनल में डूब गए । आनन फानन में बैराज के गेट को खुलवाकर अमरपाल सिंह को बाहर निकलवाकर बृजलाल हॉस्पिटल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने दारोगा अमरपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक चौकी इंचार्ज काशीपुर निवासी थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-