आज का पंचांग एवं राशिफल

18 मार्च 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – पूर्णिमा दिन – 12:57 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रि – 12:48 मि. तक उपरांत हस्त।
योग – गण्ड रात्रि – 11:53 मि. तक उपरांत वृद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – दिन – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह प्रातः – 06:37 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद दिन – 10:16 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद ।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:07 मि.।
सूर्यास्त – 06:01 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – होली।
आज विशेष
स्नान दान की पूर्णिमा,श्रीविष्णु दोलोत्सव,काशी में होलिका उत्सव-रंगोत्सव,सायं काल चतुर्षष्टी (चौसट्टी) देवी दर्शन पूजन,श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती,उत्तराभाद्रपद में सूर्य का प्रवेश दिन – 10:16 मि. पर।
कल विशेष
काशी से अन्यत्र होलिकोत्सव,रंगोत्सव,होली सर्वत्र,धुरेड्डी,छारंडी,बसन्तोत्सव,फाग प्रतिपदा,रतिकाम महोत्सव,होलिका भस्म धारण,तैलाभ्यांग स्नान,सायंकाल स्वजनों से मेल,मधुर पेय पदार्थ का पान,मिष्ठान वितरण,विविध प्रकार का हास्य विनोद का आयोजन,धूलि की वंदना एवं स्वपच का स्पर्श,फसली चैत्र मास आरंभ,शुभ अशुभ दुगुना एवं तिगुना कारक योग रात्रि – 12:32 मि. से।
राशिफल
मेष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।अपने व्यवहार को नम्र बनायें।परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्यसिद्ध होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।
वृष राशि – आज मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले है। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। पारिवारिक झंझटों से दूर रहें। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
मिथुन राशि – आज विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा, भय व चिंता का माहौल बनेगा।
कर्क राशि – आज माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। पितरों की प्रसन्नता के लिए जतन करें।
सिंह राशि – आज कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्य सफल रहेंगे।
कन्या राशि – आज यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।
तुला राशि – आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
वृश्चिक राशि – आज आप सोचेंगे तो बहुत हैं पर कार्यों को कर नहीं पायेंगे। अभी समय है। दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगायें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि – आज अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा।
मकर राशि – आज अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दुसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें।
कुंभ राशि – आज व्यावसायिक कार्य में फंसा हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।
मीन राशि – आज की व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal