Breaking News

उत्तराखंड: कांग्रेस की गुटबाजी को नहीं थाम पाए गोदियाल

@शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च, 2022)

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कार्यकाल समय के लिहाज से जरूर सबसे कम रहा, लेकिन सक्रियता के मामले में गोदियाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अध्यक्ष के रूप में 236 दिन के कार्यकाल में गोदियाल ने कई ऐसे प्रयोग भी किए जिनकी बदौलत कांग्रेस को नई पहचान मिली।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद कांग्रेस में हुए सांगठनिक बदलाव के तहत गोदियाल को 22 जुलाई 2021 को कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। उनके पूर्ववर्ती अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की नई जिम्मेदारी मिली। ऐन चुनावी सीजन में अध्यक्ष बने गोदियाल के खाते में कई उपलब्धियां भी हैं तो कुछ कमियां भी उनके साथ जुड़ गई।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि कुछ और पदाधिकारी भी इस्तीफा दे सकते हैं। ज्यादातर पदाधिकारी हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच हुई गुटबाजी से नाराज बताए जा रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि यदि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीकठाक रहता तो कांग्रेस कई नतीजे बदल सकती थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-