आज का पंचांग एवं राशिफल

16 मार्च 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – त्रयोदशी दिन – 12:43 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – मघा रात्रि – 11:48 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – धृति रात्रि – 02:22 मि. तक उपरांत शूल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का रात्रि – 11:48 मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – मीन।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद ।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 06:08 मि.।
सूर्यास्त – 06:00 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
दोष संघ विनाशक रवियोग रात्रि – 11:48 मि. तक।
कल विशेष
व्रत की पूर्णिमा,होलिका दहन रात्रि – 01:01 मि. पर,हुताशनी जन्म,चौमासी चौदस जैनियों का,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 01:05 मि. से रात्रि – 01:01 मि तक,”ऊं होलिकायै नमः” इस मंत्र से होलिका का पूजन करके होलिका दहन करना चाहिए।
राशिफल
मेष राशि – आज कहीं से अचानक कुछ लाभ संभव है, अनावश्यक खर्च से बचें,परिवार में प्रसन्नता रहेगी,धार्मिक स्थल का भ्रमण हो सकता है,आलस्य को हावी न होने दें।
वृष राशि – आज घर बाहर मनो-विनोदपूर्ण वातावरण रहेगा, ब्यापार के अंदर थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, घूमने-फिरने से मन में बदलाव आयेगा, दिन अच्छा है।
मिथुन राशि – आज मांगलिक कार्यों के पीछे धन व्यय हो सकता है,विलासिता की वस्तुयें की खरीद हो सकती है,बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा,मौसमी बिमारी के कारण दिन बाधित हो सकता है।
कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी, यदि सही दिशा में अपने कार्य में लगे रहें तो सफलता अवश्य मिलेगी,दिन अच्छा बीतेगा।
सिंह राशि – आज दिन उत्तम है, आध्यात्मिक उन्नति के आसार बन रहे हैं, गुरुजनों की सेवा का लाभ मिलेगा,भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी आपस में मेल-जोल बना कर चलें।
कन्या राशि – आज दिन अच्छा है,पूर्व में लिये गये कर्ज को धीरे धीरे चुकाने की चेष्टा करें ऋण भार में कमी आयेगी,आतिथ्य सत्कार के अवसर मिलेंगे, किसी कार्य के लिए सोच समझ के निर्णय लें परिणाम अच्छे मिलेंगे।
तुला राशि – आज दिन उत्तम है,आयु का लाभ मिलेगा,पुरुषार्थ के द्वारा आय एवं लाभ के क्षेत्र में उन्नती होगी,जरुरतमंद को दान करना अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज दिन मध्यम फलदाई है उच्च कल्पनाशीलता का रंग मन मस्तिष्क में छाया रहेगा अतः पूरे जोश के साथ कार्य करने के मूड में रहेंगे,पराक्रम का कार्य भी सफलता में सहायक होगी।
धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है,गरिष्ठ भोजन के कारण परेशानी हो सकती है परहेज करना बेहतर होगा,बाहरी स्थानों के माध्यम से लाभ मिल सकता है।
मकर राशि – आज दिनचर्या संतुलित व्यतीत होगा,कर्म क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,संतान की उन्नती के कारण मन हर्षित रहेगा।
कुंभ राशि – आज मकान वाहन आदि के लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं,नौकरी के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा,श्री नारायण का स्मरण करें सब मंगल होगा।
मीन राशि – आज दिन उत्तम है, धार्मिक कार्य संपन्न होंगे,पराक्रम के कारण सफलता मिलने के योग बन रहे हैं,आप अपने कार्य करते रहें कुलदेवता का स्मरण करते हुए।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal