आज का पंचांग एवं राशिफल

13 मार्च 2022
सम्वत् -2078 ।
सम्वत्सर – राक्षस (आनंद)।
मास – फाल्गुन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – वसंत।
तिथि – दशमी दिन – 08:43 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – पुनर्वसु सायं – 06:42 मि. तक उपरांत पुष्य।
योग – शोभन रात्रि – 03:14 मि. तक उपरांत अतिगण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक रात्रि – 09:38 मि. से।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन दिन – 12:06 मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद ।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – 04:31 मि. से 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 06:10 मि.।
सूर्यास्त – 05:58 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
फाल्गुन दशमी,लट्ठमार होली नंदगांव, सर्वार्थ सिद्धि रवि पुष्य योग सायं – 06:42 मि. से,रवियोग सायं – 06:42 मि. तक,यायि (मुद्दई) जयद् योग दिन – 08:43 मि. से सायं – 06:42 मि. तक,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – 09:38 मि. से।
कल विशेष
आमलकी एवं रंगभरी एकादशी व्रत सबका, श्रीकाशी विश्वनाथ जी का अबीर-गुलाल से पूजन,श्रृंगारोत्सव,शोभायात्रा,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 10:29 मि. तक,मीन राशि में सूर्य का प्रवेश खरमास आरंभ रात्रि – 02:14 मि. से,वसंत ऋतु प्रारंभ,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 08:41 मि.तक।
मेष राशि – आज काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ेगी।
वृष राशि – आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले गलत साबित होंगे।
मिथुन राशि – आज सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस व पराक्रम बढ़ेगा। धर्मग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि – आज आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आने से बचें,सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का भी दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।
सिंह राशि – आज आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।
कन्या राशि – आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बूते आगे बढ़ेंगे । पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला राशि – आज अपने स्वास्थ के प्रति आप लापरवाही न बरतें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।
वृश्चिक राशि – आज अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही से बचें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आपके लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।
धनु राशि – आज नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
मकर राशि – आज समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद का हल आपके पक्ष में आएगा।
कुम्भ राशि – आज समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। नवीन व्यापारिक योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
मीन राशि – आज खानपान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालय के कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद भी मंदी रहेगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal